फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज बीपीएल का और दवाएं बाहर से मंगाई

Mon, 08 Aug 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दवा के संकट से जूझ रहे सुशीला तिवारी अस्पताल में बीपीएल मरीज को भी बाहर से दवाएं खरीदनी पड़ रही है। बेटा दिव्यांग पिता का इलाज बकरी बेचकर करा रहा है। दिव्यांग का चैरिटी से इलाज करने के लिए प्राचार्य से आरटीआई कार्यकर्ता ने गुहार लगाई है। 
विज्ञापन


ग्राम कटना पोस्ट भेड़वुला तहसील धारी निवासी रुद्र सिंह दिव्यांग हैं। रुद्र सिंह को यूरिन प्रॉब्लम के चलते एक अगस्त को अस्पताल के जे ब्लॉक में बेड नंबर 102 पर भर्ती कराया गया था।

11 वर्षीय पुत्र धीरज ने पिता के इलाज के लिए 33 सौ रुपये में बकरी बेच दी। धीरज से कई दवाएं बाहर से मंगाई गईं। बीपीएल कार्ड धारक रुद्र के निशुल्क या चैरिटी से इलाज और जांच कराने के लिए आरटीआई कार्यकर्ता गुरविंदर सिंह चड्ढा ने प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. भैसोड़ा ने बताया कि मरीज का सोमवार को सीटी स्कैन कराया जाएगा। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि इलाज निशुल्क किया जाए। बाहर से आने वाली दवाएं अस्पताल अपने खर्च पर मंगाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें