फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बाबा नीब करौरी महाराज का बॉक्सर परवीन हुड्डा ने लिया आशीर्वाद

Tue, 03 Nov 2026 01:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। एशियन गेम्स में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाने वाली महिला मुक्केबाज परवीन हुड्डा सोमवार को प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंची। मंदिर में उन्होंने बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के साथ पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाबा के दरबार में पहुंचकर उन्हें मन की शांति मिली है। साथ ही आगामी खेल प्रतियोगिताओं की तैयारियों के लिए नई ऊर्जा और सकारात्मकता का अनुभव हुआ।
बता दें कि परवीन हुड्डा ने वर्ष 2026 के एशियन गेम्स में महिला बॉक्सिंग के 65 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। फाइनल मुकाबले में उन्होंने चीनी ताइपे की मुक्केबाज चेन निएन-चिन को 3-2 से हराकर यह उपलब्धि हासिल की थी। उनकी इस उपलब्धि ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय मुक्केबाजी को नई पहचान दिलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उनके कोच जोगेंद्र सोन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें