फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: प्रेमी की मौत से अवसाद में आई प्रेमिका का शव लटका मिला

विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हल्द्वानी। काठगोदाम क्षेत्र स्थित एक कारोबारी की कोठी के सर्वेंट क्वार्टर में सोमवार शाम किशोरी का शव पंखे पर फंदे से लटका मिला। शुरुआती जांच में पता चला कि रविवार को मुखानी में जिस राजमिस्त्री विकास कुमार (25) की मौत हुई थी किशोरी उसकी प्रेमिका थी। उसकी मौत के बाद से वह मानसिक तनाव में थी। किशोरी का परिवार मूलरूप से पीलीभीत जिले का रहने वाला है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार किशोरी का परिवार शहर के एक बड़े व्यवसायी के घर की देखरेख करता है। सोमवार शाम सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। जांच शुरू करने पर पता चला कि रविवार को मुखानी के भगवानपुर मल्ला में किराये के कमरे में मृत मिले राजमिस्त्री विकास कुमार और किशोरी का पिछले करीब 8-9 माह से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े थे।
रविवार को विकास ने आखिरी बार कॉल पर किशोरी से बात की थी। कुछ देर बाद जब किशोरी को उसकी मौत का पता चला तब वह अवसाद में चली गई। 24 घंटे बाद ही उसने भी फांसी लगा ली। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है। फिलहाल दोनों में से किसी भी पक्ष की तरफ से कोई लिखित शिकायत पुलिस को नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें