फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉब और पीएनबी ने दी राहत 

Fri, 02 Dec 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला हल्द्वानी
विज्ञापन
पांच सौ का नोट दिखाता एक व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
। वेतन और पेंशन के लिए लोगों को बृहस्पतिवार को कोई टेंशन नहीं हुई। पेंशनरों के लिए बैंकों में लाइन अलग से थी। वहीं कुछ बैंकों में काउंटर ही अलग बनाए गए थे। बैंक ऑफ बड़ौदा और पंजाब नेशनल बैंक में करेंसी आने से लोगों को राहत मिली। देर शाम को बॉब के एटीएम से पांच सौ की नई करेंसी निकलने लगी। बॉब के एटीएम में पांच सौ के नए नोट के उत्साह के चलते सबसे अधिक भीड़ रही। बॉब में पांच सौ के नए नोट के एक करोड़ रुपए आए हैं। 


करेंसी की कमी से जूझ रहे बैंक अधिकारियों की पेशानी पर बुधवार को बल पड़ गए थे। अधिकारी भी सोच रहे थे कि एक दिसंबर से पेंशन और वेतन निकालने वालों की भीड़ होगी। पीएनबी ने 276, बॉब ने 300 और द नैनीताल बैंक ने 300 करोड़ की डिमांड रिजर्व बैंक आफ इंडिया को भेजी थी। सूत्रों के मुताबिक पीएनबी को करीब 25 करोड़ और बॉब को 80 करोड़ रुपए मिले हैं, जबकि द नैनीताल बैंक की करेंसी शुक्रवार या शनिवार को आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


बॉब को लगभग एक करोड़ रुपए के पांच सौ के नोट मिले हैं। बृहस्पतिवार देर शाम बॉब से पांच-पांच सौ रुपए के नए नोट की करेंसी निकलने लगी। इधर, पीएनबी और एसबीआई में पेंशन निकालने वाले बुजुर्गों के लिए अलग लाइन बनाई गई थी। वहीं बॉब में दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए अलग काउंटर था। हालांकि बैंकों में भीड़ के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस फोर्स भी लगी थी। एटीएम में आज भी लंबी लाइनें लगी रही। 

पीएनबी में शुक्रवार या शनिवार तक पांच सौ के नए नोट आ सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक आरबीआई ने पांच सौ रुपए के नोट दिए हैं। पीएनबी में पांच सौ रुपए के नोट आने से ग्राहकों को और राहत मिलेगी। सूत्रों की मानें तो पांच सौ रुपए के नोट बाजार में आने से टूटे पैसे या छोटी करेंसी की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी। 


एटीएम से धनराशि न निकलने पर कुछ लोग एटीएम में कागज डालकर मशीन को जाम कर दे रहे हैं। बृहस्पतिवार को एसबीआई की हल्द्वानी शाखा के बाहर का एटीएम ठप पड़ा था। किसी ने एटीएम मशीन में कागज डाल दिया था। बरेली रोड पर पीएनबी का भी एटीएम कागज डालने के कारण ठप हो गया था। एसबीआई के अधिकारियों ने दोपहर बाद एटीएम को सुचारु कराया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कागज डालकर एटीएम ने खराब करें। एटीएम ठीक होने में समय लगता है और धनराशि होने के बावजूद लोग नहीं निकाल पाते हैं। 
विज्ञापन



। एसबीआई के एटीएम सुबह से ही चल रहे थे। हल्द्वानी शाखा का एटीएम कागज डाले जाने के कारण खराब हुआ था। पीएनबी हल्द्वानी शाखा के मुख्य प्रबंधक बीके शर्मा ने भी दोपहर करीब 12:30 बजे से एटीएम शुरू करा दिया। एचडीएफसी शाखा के बाहर का एटीएम भी काम कर रहा था। इसके अलावा अधिकांश बैंकों के एटीएम ठप पड़े थे। बॉब हल्द्वानी शाखा के एटीएम के बाहर धनराशि न होने संबंधी जानकारी चस्पा थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें