फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा : उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू

Sun, 16 Apr 2023 02:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
रामनगर में मूल्यांकन को लेकर दिए गए प्र​शिक्षण में ​शिक्षक। संवाद
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर में राजकीय इंटर काॅलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। इस केंद्र पर शनिवार से मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया है और इससे पहले सभी शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। इस केंद्र पर मूल्यांकन के लिए 16 टेबल लगाई गई, जिन पर 45176 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा।
विज्ञापन

प्रदेश भर के 29 केंद्रों पर शनिवार से मूल्यांकन शुरू हो गया है। पहले दिन भी केंद्रों पर मास्टर ट्रेनरों ने सभी शिक्षकों को मूल्यांकन को बेहतर करने के तरीके, बोर्ड से मिले निर्देश और किस तरह मूल्यांकन कराना है, के बारे में विस्तार से बताया।
रामनगर में बने मूल्यांकन केंद्र राजकीय इंटर काॅलेज के उप नियंत्रक राजेंद्र प्रसाद देवरानी ने बताया कि उनके केंद्र पर 45176 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा जिसमें हाईस्कूल की 23,211 और इंटरमीडिएट की 21,965 उत्तरपुस्तिकाएं हैं। 16 टेबल में 115 शिक्षक मूल्यांकन करेंगे। कहा कि तय समय पर उनका केंद्र उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें