फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार के कार से नीली बत्ती उतरवाई 

Sat, 16 Apr 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सरस मार्केट के सामने सीपीयू ने रामपुर जिले के तहसीलदार की कार को रोककर नीली बत्ती उतरवाई। सीपीयू ने इस मामले में दो सौ रुपये जुर्माना काटने के बाद उनको छोड़ दिया। सीपीयू के उपनिरीक्षक दयाचंद रजवार और कांस्टेबल मनोज जोशी शुक्रवार दोपहर नैनीताल रोड पर चेकिंग कर रहे थे। सरस मार्केट के समीप इनोवा कार (यूपी 22 वाई2111) पर नीली बत्ती लगी देखते ही सीपीयू ने कार को रोक लिया।
विज्ञापन


पूछने पर पता चला कि कार में रामपुर जिले के तहसीलदार अमित कुमार आर्या का परिवार है। सीपीयू ने बताया कि  नियमानुसार कोई अधिकारी प्राइवेट कार में नीली या लाल बत्ती नहीं लगा सकता है। इस मामले में सीपीयू ने तहसीलदार को दो सौ रुपये जुर्माने की रसीद दी। जुर्माना लेने के बाद सीपीयू ने तहसीलदार को छोड़ दिया। पता चला है कि तहसीलदार परिवार के साथ हल्द्वानी में घूमने के लिए आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें