फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन कारोबारियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल

Wed, 11 May 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
फायरिंग में घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कोसी नदी के बंजारी गेट में खनन कारोबारियों के दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। एक पक्ष की ओर से चले पाटल, फायरिंग में दूसरे पक्ष के तीन लोग घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिये संयुक्त चिकित्साल पहुंचाया गया। जहां एक कारोबारी की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया। जबकि दूसरे पक्ष के लोगों के घायल होने की सूचना नहीं है। 
विज्ञापन


ग्राम पीरूमदारा निवासी यशपाल सिंह, व्यास सिंह, चरनजीत सिंह कोसी नदी के बंजारी द्वितीय गेट में अपने लेबरों के साथ वाहन भर रहे थे। आरोप है इसी बीच बन्नाखेड़ा बाजपुर के खनन कारोबारी इनकी लेबर लेकर अपने वाहनों को भरने लगे। जिससे दोनों पक्षों में कहासुनी हो गयी। कहासुनी इतनी बड़ी की बन्नाखेड़ा के खनन कारोबारियों ने वाहनों से पाटल निकालकर एकाएक हमला बोलना शुरू कर दिया। जिससे यशपाल सिंह, व्यास सिंह, चरनजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये।

सभी को उपचार के लिये संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। व्यास सिंह की हालत गंभीर देखते हुए उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना के बाद पीरूमदारा चौकी इंचार्ज ललित उप्रेती पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। बन्नाखेड़ा के खनन कारोबारी फरार होने में सफल रहे। चौकी इंचार्ज उप्रेती ने बताया मामले में पीड़ितों द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गयी है। तहरीर आते ही दबंग खनन कारोबारियों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जायेगा। 
विज्ञापन



फायरिंग से कोसी में हड़कंप
रामनगर। खनन कारोबारियों द्वारा हुई फायरिंग की आवाज से कोसी नदी में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान जहां लेबरों में अफरा तफरी रही। वहीं आसपास मौजूद गांव के लोग भी डरे सहमे थे। घटना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तब लोगों ने राहत की सांस ली। 

बंदूक छीनने की उड़ी अफवाह
रामनगर। बंजारी द्वितीय गेट पर खनन कारोबारियों ने पुलिस की बंदूक छीनकर हवाई फायर झोंके। इस अफवाह से दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। हालांकि पीरूमदारा चौकी इंचार्ज ललित उप्रेती ने बताया ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। लोगों ने बेवजह इस तरह की अफवाह फैला दी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें