हल्द्वानी। बेस अस्पताल आ रहे हैं तो यह खबर आपके लिए हैं। अस्पताल में बी और एबी निगेटिव खून खत्म हो चुका है। रक्त नहीं मिलने पर लोगों को दूसरे अस्पतालों की दौड़ लगानी पड़ रही है।
बेस अस्पताल में हर दिन औसतन सौ से अधिक मरीज पहुंचते हैं। कुमाऊं के कई जिलों से आने वाले मरीज को उनके तीमारदार इसी अस्पताल पर निर्भर रहते हैं। अस्पताल के छह सौ यूनिट वाले ब्लड बैंक में मात्र 104 यूनिट रक्त बचा है। बी और एबी निगेटिव रक्त खत्म हो चुका है। ए निगेटिव रक्त एक यूनिट और ओ निगेटिव रक्त मात्र तीन यूनिट है।
अस्पताल में मौजूद ओखलकाड़ा निवासी सुरेश चंद्र ने बताया कि वह अपनी पत्नी को लेकर अस्पताल आए थे लेकिन उन्हें बी निगेटिव ब्लड नहीं मिला। एसटीएच से ब्लड लाना पड़ा। सुरेश एक उदाहरण हैं उनकी तरह कई लोग परेशानी झेल रहे हैं।