फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ, कनिष्ठ प्रमुख और बीडीसी सदस्यों ने ली शपथ

विज्ञापन
ामनगर शपथ ग्रहण करते बीडीसी सदस्य। अमर उजाला - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
भीमताल/बेतालघाट/रामगढ़/धानाचूली/पतलोट (नैनीताल)। जिलेभर में शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख, कनिष्ठ प्रमुख और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को संबंधित एसडीएम ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने के साथ ब्लॉक प्रमुखों ने कार्यभार संभाल लिया है।
विज्ञापन

इन ब्लॉक में हुई शपथ
1-भीमताल ब्लॉक में एसडीएम विनोद कुमार ने ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट, ज्येष्ठ उप प्रमुख हिमांशु पांडे और कनिष्ठ प्रमुख हेमलता मेहरा को शपथ दिलाई। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने क्षेत्र पंचायतों को शपथ दिलाई गई। शपथ समारोह में विधायक संजीव आर्य, बीडीओ दिनेश दिगारी, भवाली पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, जिपं सदस्य अनिल चनौतिया, बीडीसी गोपाल कृष्ण भट्ट, अनीता आर्या, सचिन साह, नवीन क्वीरा, दुर्गादत्त पलड़िया, रामपाल गंगोला आदि रहे।
2- बेतालघाट ब्लॉक में एसडीएम गौरव चटवाल ने ब्लॉक प्रमुख आनंदी देवी, ज्येष्ठ उप प्रमुख गिरधर सिंह और कनिष्ठ प्रमुख करन सिंह और बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई। इस दौरान बीडीओ राजेंद्र आर्य, प्रमोद नैनवाल, सतीश नैनवाल, पीसी गोरखा, दिनेश बिष्ट, जिपं सदस्य मंजू आर्या, नंद किशोर, गरिमा नैनवाल, मंजू तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन

3- ओखलकांडा ब्लॉक में परियोजना निदेशक बालकृष्ण ने ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा, ज्येष्ठ उप प्रमुख प्रदीप मटियाली, कनिष्ठ प्रमुख संजय आर्या और बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई। शपथ समारोह में विधायक राम सिंह कैड़ा, बीडीओ रमेश चंद्र भट्ट, कंचन गौनिया आदि रहे।
4- धारी ब्लॉक में एसडीएम विजय नाथ शुक्ल ने ब्लॉक प्रमुख आशा रानी, ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय सिंह बिष्ट, कनिष्ठ प्रमुख कृष्ण कुमार मेहता और बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई। इस दौरान बीडीओ तारा ह्यांकी, दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, जिपं सदस्य दीपक मेलकानी, दीपू असगोला, पीके शर्मा, मुकुल पांडे आदि मौजूद रहे।
5- रामगढ़ ब्लॉक में डीडीओ रमा गोस्वामी ने ब्लॉक प्रमुख पुष्पा नेगी, ज्येष्ठ उप प्रमुख प्रदीप ढैला, कनिष्ठ प्रमुख घनानंद सहित बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई। इस दौरान बीडीओ चंद्रा राज, पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख लीला डालाकोटी, भावना भंडारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें