फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ब्लॉक प्रमुख, सदस्यों ने किया बैठक का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। ब्लॉक सभागार में अधिकारियों के नहीं पहुंचने के कारण ब्लॉक प्रमुख समेत बीडीसी सदस्यों, ग्राम प्रधानों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि सूचना के बावजूद एक भी जिला स्तरीय अधिकारी बैठक में नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे से बीडीसी की बैठक थी। क्षेत्र भर से लोग समस्याओं को लेकर पहुंचे, लेकिन काफी देर इंतजार के बाद भी जिले के कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचे। इससे नाराज ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी समेत 24 बीडीसी सदस्यों व 34 ग्राम प्रधानों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। ब्लॉक प्रमुख मंजू ने कहा कि बैठक से पूर्व की जिले के सभी अधिकारियों को बैठक में मौजूद रहने के लिए पत्र भेजे गए थे। इसके बावजूद बैठक में जिला स्तर का कोई अधिकारी बैठक में नहीं आया। कहा कि चुकुम गांव के विस्थापन से लेकर नए राजस्व गांव में मूलभूत सुविधाओं को लेकर कई अढ़चनें आ रही है। इनका निस्तारण जिला स्तर से ही होना है। अधिकारियों के इस रवैये से ब्लॉक के सभी बीडीसी व ग्राम प्रधानों में रोष है।
इस दौरान ज्येष्ठ प्रमुख संजय नेगी, बीडीसी उर्मिला देवी, संध्या, शोभा, पूनम, सोनिया, विमला देवी, रश्मि रावत, आंचल कुमारी, सुमन रावत, भूपेंद्र कुमार, मिथिलेश डंगवाल, महेश चंद्रा, पुष्पा देवी, रेनू भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें