फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून की हा रही है कालाबाजारी, आ रही हैं शिकायतें

विज्ञापन
blood
विज्ञापन
हल्द्वानी। स्वास्थ्य विभाग के पास खून की कालाबाजारी की शिकायत पहुंची हैं। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. आरके पांडे के अनुसार शिकायत के मद्देनजर स्वास्थ्य अधिकारियों को जांच करने का निर्देश दिया गया है। वह रविवार को सुशीला तिवारी अस्पताल के सभागार में डेंगू रोग के रोकथाम के संबंध में नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक ले रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खून के ज्यादा दाम (प्लेट्लेटस) लेने की कई शिकायतें आई थीं, ऐसे में जांच करने का निर्देश सीएमओे डॉ. भारती राणा को दिया है। बैठक में एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत, मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा, एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी, डॉ. मोहन सती, स्वास्थ्य निदेशक कुमाऊं डॉ. आरती ढौढियाल, बेस के एमएस डॉ. हरीश लाल, डॉ. बीडी जोशी, डॉ. डीएस पंचपाल, डॉ. मनोज कांडपाल आदि थे।
फागिंग में क्यों बर्बाद कर रहे हैं पैसा
हल्द्वानी। डीजी हेल्थ नगर निगम के फागिंग के तरीके पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी की सड़कों पर फागिंग हो रही है। जो ठीक नहीं है। डीजी हेल्थ ने नगर निगम और स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों से कहा कि डेंगू का मच्छर घर के अंदर पैदा होता है और वहीं रहता है। फागिंग करानी है तो इंडोर फागिंग कराओ, सड़क पर फागिंग करा कर पैसा बर्बाद कर रहे हो।
विज्ञापन

एलाइजा टेस्ट कराओ, कार्ड टेस्ट बंद करो
हल्द्वानी। डीजी हेल्थ ने मीटिंग के दौरान डेंगू का कार्ड टेस्ट बंद करने के निर्देश स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए। साथ ही डेंगू के लिए एलाइजा टेस्ट कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। डीजी हेल्थ पांडे ने कहा कि सीएमओ एक टीम बनाएं और खुद भी प्राइवेट और सरकारी अस्पताल पर छापे मारे। देखें कि अस्पतालों में ट्रीटमेंट प्रोटोकाल का पालन हो रहा है या नहीं।
-----
कुछ पैथॉलोजी में कम दरों पर होगी जांच
हल्द्वानी। डीजी हेल्थ आरके पांडे ने मीटिंग में आए पैथॉलोजी लैब संचालकों से एलाइजा, कार्ड टेस्ट आदि के रेट के बारे में पूछा। एक लैब के मैनेजर ने बताया कि वह एलाइजा टेस्ट के 800 रुपये ले रहे हैं। इस पर डीजी हेल्थ ने सुशीला तिवारी और बेस अस्पताल के पैथॉलोजिस्ट ने बताया कि एलाइजा टेस्ट का खर्च सब मिलाकर 170 रुपये तक आता है। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि चंदन, स्टार और लाल पैथॉलोजी के प्रबंधक बैठक में आए थे। सीएमओ की ओर से सोमवार को पत्र जारी कर दरें मांगी जाएंगी। इसके बाद दरों को अंतिम रूप देकर निजी पैथॉलोजी और निजी अस्पतालों को भेज दिया जाएगा। तय दरों पर ही एलाइजा जांच होगी।
बेस अस्पताल का किया निरीक्षण,
हल्द्वानी। स्वास्थ्य महानिदेशक डा. आर के पांडे ने रविवार को बेस अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांची। उन्होंने डॉक्टरों को डेंगू से निपटने के लिए लोगों को जागरूक करने और लार्वा की पहचान के लिए जनता के बीच विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। सुबह दस बजे बेस अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य महानिदेशक डा. आर के पांडे ने अस्पताल के डेंगू वार्ड सहित अन्य वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों से उनकी समस्याओं के बारे में जाना। उन्होंने डॉक्टरों से डेंगू से बचाव के लिए जागरूक करने और लार्वा की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा। निरीक्षण के दौरान सीएमएस डा. हरीश लाल, डॉ. बीडी जोशी, डा्ॅ. हरीश जोशी, डॉ. प्रियंका आदि मौजूद रहे।
अवकाश जरूरी डेंगू की जांच नहीं
बेस और एसटीएच में नहीं लगाया गया एलाइजा जांच के लिए सैंपल
12 सौ के पार हुआ डेंगू मरीजों का आंकड़ा
हल्द्वानी। डेंगू को लेकर डीएम डाक्टरों से लेकर पैथॉलोजिस्ट, लैब टेक्नीशियन समेत अन्य स्टाफ की तैनाती कर रहे हैं तो दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग को रविवार की छुट्टी मनाने से फुर्सत नहीं है। एसटीएच, बेस और निजी लैब में स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार एलाइजा की कोई जांच रविवार को नहीं हुई।
बेस अस्पताल में बीडी पांडे अस्पताल से भेजे गए पैथालाजिस्ट डॉ. प्रियांशु ने ज्वाइन कर लिया। एलाइजा जांच के बाद 60 और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब तक डेंगू मरीजों का आंकड़ा 1200 के पार पहुंच चुका है। बेस अस्पताल में एलाइजा जांच के बाद 46, सुशीला तिवारी अस्पताल मेें एलाइजा जांच के बाद 05 और निजी अस्पताल में एलाइजा जांच के बाद 09 डेंगू मरीज मिले हैं। इनको भर्ती किया गया है। बेस अस्पताल में बुखार और डेंगू के 126 और एसटीएच में बुखार एवं डेंगू के 110 मरीज भर्ती हैं। हालांकि सीएमओ डॉ. भारती राणा का कहना था कि डॉ. प्रियांशु ने एलाइजा के लिए सैंपल लगाए थे मगर रिपोर्ट नहीं आ पाई। रिपोर्ट सोमवार की सुबह पता चलेगी। राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि एलाइजा जांच नहीं हुई।
विज्ञापन

कोट
अवकाश के दिन शिफ्ट में ड्यूटी लगाकर एलाइजा जांच की जाएगी। बेस और एसटीएच का हिदायत दी जाएगी कि फिर ऐसा न हो।
-सविन बंसल, डीएम, नैनीताल

डॉ. एके सिंह मेडिकल कॉलेज , एनाटॉमी विभागाध्यक्ष

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें