फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: बंगाल की जीत पर झूमे भाजपाई, मिष्ठान वितरण कर आतिशबाजी की

Tue, 05 May 2026 11:14 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों में मिली जीत की खुशी में नैनीताल जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाते हुए आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण किया।
विज्ञापन
भाजपा संभाग कार्यालय में बंगाल में हुई भाजपा की जीत के बाद जश्न मनाते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाल में मिली अप्रत्याशित जीत पर भाजपाइयों ने सोमवार को यहां पार्टी संभाग कार्यालय में जश्न मनाया। इस दौरान उन्होंने नरेंद्र मोदी, अमित शाह और नितिन नवीन जिंदाबाद के नारे लगाए। जीत की खुशी में उन्होंने आतिशबाजी की और मिष्ठान वितरण किया।पार्टी जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने बंगाल में भाजपा की जीत पर सभी को बधाई दी। कार्यक्रम में रंजन बर्गली, राजेंद्र सिंह बिष्ट, नवीन भट्ट, प्रदीप बिष्ट, मोहन पाठक, नवीन वर्मा, कल्पना बोरा आदि शामिल थे। इधर मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने बंगाल में भाजपा को मिली जीत को सनातन की जीत बताया है। नैनीताल में नगर भाजपा मंडल के आह्वान पर सोमवार को कार्यकर्ताओं ने मल्लीताल पंत पार्क में बंगाल, असोम, पुडुचेरी की जीत पर खुशी मनाई। यहां दायित्वधारी शांति मेहरा, मंडल महामंत्री आशीष बजाज, अरविंद पडियार, हरीश राणा, विमला अधिकारी आदि रहीं। भीमताल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की।

विज्ञापन


इस दौरान मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, भावना मेहरा, मनोज भट्ट, मीनाक्षी भगत, पुष्कर मेहरा, प्रकाश कनौजिया, रवि कुमार, गौतम मटियाली, कुलदीप बोहरा, मदन गिरी, योगेश तिवारी, शिवांशु जोशी आदि मौजूद रहे। भवाली में विधायक सरिता आर्या, दायित्वधारी भावना मेहरा, संजय वर्मा आदि ने जश्न मनाया।  रामनगर के छात्रसंघ उपाध्यक्ष मनोज पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय में मिष्ठान वितरित किया। वहां विधायक दीवान सिंह बिष्ट, भूपेंद्र खाती, मदन जोशी, शलभ मित्तल, गणेश रावत आदि मौजूद रहे। गौलापार के कुंवरपुर स्थित एसके मार्केट में जीत का जश्न मनाया गया। यहां मंडल अध्यक्ष पान सिंह मेवाड़ी, प्रकाश गजरौला, त्रिलोक नौला आदि मौजूद थे। लालकुआं के कोतवाली तिराहे पर विधायक डॉ. मोहन बिष्ट, अरुण जोशी, दीवान सिंह बिष्ट आदि ने मिठाई बांटी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें