कमजोर बूथों पर पकड़ मजबूत करेगी भाजपा
- फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। भाजपा के पूर्णकालिक विस्तारकों की बैठक के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को लोकसभा चुनाव के लिए तैयार की गई योजना पर विचार किया गया। बैठक में इस बात पर भी विचार हुआ कि पार्टी के कमजोर बूथों पर किस तरह से पकड़ बनाई जाए।
भाजपा की प्रदेश स्तरीय पूर्ण कालिक विस्तारकों की ढिकुली स्थित एक रिसोर्ट में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए योजना तैयार की गई। दो दिन की बैठक के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिवप्रकाश ने सभी पूर्णकालिक विस्तारकों के काम की समीक्षा की।
बैठक में यह भी विचार किया गया कि कमजोर बूथों पर पार्टी किस तरह से अपनी पकड़ मजबूत करे। विस्तारकों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी भी दी गई तथा उन्हें बताया गया कि कैसे इन योजनाओं को आम जन तक पहुंचाया जाए।
भाजपा को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रेेरित किया गया। संगठन महामंत्री भाजपा संजय कुमार, गजराज बिष्ट, नरेंद्र बंसल, राजू भंडारी, कमल किशोर, राकेश नैनवाल, आशीष गुप्ता, प्रदीप बिष्ट, प्रकाश हर्बोला, हरीश बेलवाल, सत्यप्रकाश शर्मा आदि थे।