फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंतनगर की डॉ.रीता को राज्यपाल ने सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय में सूक्ष्म जीव विज्ञान की विभागाध्यक्ष एवं प्राध्यापक डॉ. रीता गोयल को देहरादून में राज्यपाल डॉ. कृष्णकांत पाल ने सम्मानित किया। डॉ. रीता को वर्ष 2016-17 के लिए गवर्नर्स बेस्ट रिसर्च अवार्ड दिया गया है। उनके शोध कार्य में डॉ. दीप चंद्र सुयाल और सौरभ कुमार भी शामिल थे। डॉ. रीता ने अपने शोध कार्य में उच्च हिमालयी कृषि क्षेत्रों से निकाले गए कम तापमान पर नाइट्रोजन स्तिथिकरण करने वाले सूक्ष्म जीवों के प्रोटीनों का तुलनात्मक अध्ययन किया था। डॉ. गोयल के अनुसार यह सूक्ष्मजीव एवं उनके संबंधित प्रोटीन उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सम गतिशील विकास में सहायक सिद्ध होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें