फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: भाजपा ने बागी प्रत्याशियों पर की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। निकाय चुनावों में भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार के सामने चुनाव लड़ने वाले बागी प्रत्याशियों पर भाजपा ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अनुमति और जिला प्रभारी कैलाश शर्मा से विचार विमर्श के बाद 31 सदस्यों की सक्रिय सदस्यता समाप्त कर दी है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि ये लोग प्राथमिक सदस्य बने रहेंगे, लेकिन इन्हें कोई पद और दायित्व नहीं सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

चुनाव लड़ने वाले बागी प्रत्याशियों में मुखानी मंडल के निर्मल बिष्ट, हरेंद्र बिष्ट, सुमन खाती, कमल पंत, बिठौरिया में ज्योति भट्ट, भुवन भट्ट, महेश जोशी, रेनू बिष्ट, दीपक बिष्ट, दयाल पांडे, हल्द्वानी मंडल के दिनेश रंधावा, चंपा रंधावा, हिमांशु जोशी, अंकित गुप्ता, विशाल वर्मा, अजय साह, अर्जुन भंडारी, पवन पाठक, सुरेंद्र प्रताप राणा, अंजलि वर्मा के अलावा काठगोदाम मंडल की नीमा तिवारी, भुवन तिवारी, अंजू जोशी, विपिन जोशी, विनोद तिवारी, गोपाल भट्ट, भुवन भट्ट, मधुकर प्रताप बनौला, धीरेंद्र रावत, देवी दयाल उपाध्याय, शिव गणेश शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें