हल्द्वानी। जीएसटी सचल दल टीम ने लामाचौड़, कालाढूंगी और रामपुर रोड में विशेष अभियान चलाते हुए गुटखा और स्क्रैप का सामान जब्त करते हुए 11 लाख रुपये का राजस्व वसूला है। विशेष अनुसंधान शाखा (प्रवर्तन) के संयुक्त आयुक्त रोशन लाल के निर्देश पर टीम ने यह कार्रवाई की है।
सहायक आयुक्त सचल दल राहुल कांत आर्य ने बताया कि अभियान दिन और रात में चला। इस दौरान वाहनों की चेकिंग की गई थी और बगैर बिलों के सामान लाने पर यह कार्रवाई हुई। बताया कि अभियान आगे भी चलता रहेगा। संवाद