फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर में भाजपा की प्रेसवार्ता

Mon, 15 Feb 2016 01:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेताओं में प्यार बढ़ाने और रिश्तों की दूरियां कम करने के लिए प्यार दिवस (वेलेंटाइन डे) को पार्टी ने अपनी बैठक के लिए चुना। बाकायदा बैठक में गुलाब का फूल देकर प्यार का इजहार भी किया गया।
विज्ञापन


यहां ढिकुली रिजोर्ट में वेलेंटाइन डे पर शुरू हुई भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों व विधायकों की दो दिवसीय बैठक में पार्टी नेताओं ने चुनावी लाइन खींची।

बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति, सीटों के बंटवारे तथा पार्टी कहां कमजोर रही और कहां मजबूत इस पर चर्चा की गई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों के महत्वपूर्ण सुझाव और राय भी ली जा रही है जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की उपस्थिति में दिल्ली में 16 मार्च को होने वाली बैठक में रखा जाएगा।

दिल्ली में होने वाली इस बैठक में प्रदेश के पांचों सांसद भी मौजूद रहेंगे। बैठक में जो भी एजेंडा तय किया जाएगा पार्टी उसी एजेंडे के आधार पर आगामी चुनाव में जनता के बीच जाएगी। ढिकुली में रविवार को शुरू हुई इस बैठक का शुभारंभ भाजपा के उत्तराखंड-दिल्ली प्रभारी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन



बाद में बैठक की ब्रीफिंग करते हुए श्री जाजू ने बताया कि भाजपा की जनचेतना रैली में जगह-जगह उमड़ी भीड़ से साबित होता है कि प्रदेश की जनता बदलाव के मूड में है। इसलिए आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा भी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेगी।

जाजू ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड से भाजपा को पहले भी भरपूर प्यार मिला है। पांचों सांसद, प्रदेश के मेयर सभी भाजपा के हैं। अब यदि प्रदेश में सरकार भी भाजपा की बनती है तो फिर प्रदेश विकास के नए सोपान छू सकता है।

वहीं, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि आगामी चुनावों में भाजपा ‘हम सबके-सब हमारे’ नारे के साथ जनता के बीच जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर समय आर्मी मैन की तरह तैयार रहने को कहा। श्री भट्ट ने कहा कि आगामी 31 मार्च तक सभी कमेटियां गठित कर ली जाएंगी।

भट्ट ने कहा कि जिस नानीसार में मुख्यमंत्री हरीश रावत ग्रामीणों की राय के बाद ही आवासीय स्कूल खोलने की बात कर रहे थे, वहां के सभी ग्रामीणों ने (ग्राम प्रधान को छोड़कर) स्कूल के विरोध में लिखित दे दिया है। बावजूद इसके मुख्यमंत्री एक ग्रुप विशेष को ग्रामीणों की जमीन जबरन देने पर आमादा हैं।

अर्द्धकुंभ के नाम पर निशंक द्वारा केंद्र सरकार को लिखे गए पत्र पर हो रही राजनीति को भी उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। उन्होंने कहा कि निशंक के पत्र की भाषा को समझे बगैर कांग्रेस अपनी कमियों को छुपा रही है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पैसा तो स्वीकृत कर दिया गया परंतु प्रदेश सरकार जान बूझकर उसे लेना नहीं चाह रही ताकि केंद्र सरकार और सांसदों को बदनाम किया जा सके।

 उन्होंने कहा कि सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने राज्य की सड़कों के लिए 37 हजार करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। यदि ऐसा हुआ तो अगले साल मार्च तक लोग सड़क मार्ग से कैलाश मानसरोवर तक जा सकते हैं। इसके अलावा, गडकरी कंडी रोड पर फ्लाईओवर बनाने पर भी सहमत हैं।

भट्ट ने बताया कि केंद्र सरकार ने जीपीडीपी प्रोग्राम के तहत गांवों के विकास के लिए 18 हजार करोड़ रूपये जारी किए हैं जो ग्रामीणों के खाते में आने भी शुरू हो गए हैं। यदि यह प्रोग्राम पूरी तरह कामयाब हुआ तो प्रदेश के हरेक गांव का कायाकल्प हो जाएगा। शहरों की नगरपालिका के लिए भी 814 करोड़ रुपए जारी किए जाने की बात उन्होंने कही।

14वें वित्त में केंद्र सरकार द्वारा राज्य को 40 हजार 967 करोड़ रूपये स्वीकृत किए गए हैं। इस दौरान राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान, प्रदेश मीडिया प्रभारी डा. देवेंद्र भसीन, पार्टी के लगभग सभी विधायक, प्रदेश के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रदेश के सभी भाजपाई कार्यकर्ताओं को यह उम्मीद थी कि प्रदेश पदाधिकारियों व विधायक दल की बैठक में  नेता प्रतिपक्ष का चुनाव होगा। लेकिन प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने नेता प्रतिपक्ष का कहना है कि इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष के चुनाव का एजेंसा है ही नहीं। इस पर फैसला बाद में केंद्रीय नेतृत्व करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें