फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक प्रतियोगिता में अल्मोड़ा चैंपियन

Mon, 15 Feb 2016 01:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रगतिशील सांस्कृतिक पर्वतीय समिति पैंठपड़ाव में आयोजित वसंतोत्सव के मुख्य सांस्कृतिक प्रतियोगिता में अल्मोड़ा विहान प्रथम, युवा अंग्वाल देहरादून द्वितीय, प्रयोगांक नैनीताल तृतीय स्थान पर रहा। प्रतियोगिताओं की विजेता टीमों को ब्लाक प्रमुख संजय नेगी, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिनेश मेहरा, पूर्व विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


शनिवार को हुए कार्यक्रमों में प्रयोगांक नैनीताल, युवा ग्रुप अंग्वाल देहरादून, रामनगर सांस्कृतिक कला मंच, अल्मोड़ा, जोशीमठ के कलाकारों ने सुंदर नाट्य की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोहा। समिति सचिव गिरीश मठपाल ने बताया कि क्षेत्रीय झांकी में महिला एकता मंच रामनगर प्रथम, बावनगढ़ लखनपुर द्वितीय, महिला मंगल दल सांवल्दे तृतीय स्थान पर रही।

साथ ही सर्वश्रेष्ठ गायिका नीतू क्रष्ठवाल, सर्वश्रेष्ठ नायक गंगनाथ भाष्कर कुमार, सर्वश्रेष्ठ पटकथा देवेंद्र भट्ट, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक भावना नगदली चुनी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्ष समिति अध्यक्ष कमल बेलवाल ने की।
विज्ञापन


इस दौरान सिद्धार्थ गोयल, दिनेश चंद्र सत्यवली, चंदन बेलवाल, नीरज जोशी, हरमोहन लटवाल, सोनी जोशी, किशन डसीला, अमित लोहनी, भारत नेगी, हरिमोहन लटवाल, दीपक डंगवाल, सुमित लोहनी, दिनेश सत्यवली, चंदन कोटवाल, भावना भट्ट, रेवती सुंदरियाल, मानवेंद्र कालाकोटी, रोहित गोस्वामी, शमशेर बिष्ट, विकास डंगवाल, संजय डंगवाल, अनुज मिश्रा, देवेंद्र  सिंह रावत, बालादत्त मठपाल, सुंदर बिष्ट, चंद्रशेखर पपनै, नरेंद्र शर्मा,  कमल तिवारी, गणेश पंत सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें