फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 कालाढूंगी में भाजपा में बगावत 

Thu, 19 Jan 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
हरेंद्र दरम्वाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी होने के बाद पार्टी में बगावत शुरू हो गई है। कालाढूंगी विधानसभा से मौजूदा विधायक बंशीधर भगत को फिर से प्रत्याशी घोषित किए जाने पर प्रबल दावेदार हरेंद्र दरम्वाल ने बुधवार को भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रेस वार्ता में भाजपा छोड़ने की घोषणा के साथ ही कालाढूंगी सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया।  भाजपा प्रत्याशी भगत के सामने असंतुष्टों को साधने के साथ ही बगावत कर चुनाव लड़ने वाले नेताओं से भी निपटना चुनौती होगा। 
 रामपुर रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में आयोजित प्रेसवार्ता में हरेंद्र दरम्वाल ने कहा कि 30 साल से वफादार सिपाही की तरह भाजपा की सेवा करते रहे हैं लेकिन पार्टी बार - बार एक व्यक्ति को टिकट देकर दूसरे कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर रही है। इसी कारण उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया। वह भाजपा में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं तथा 15 साल तक लगातार आनंदपुर के ग्राम प्रधान भी रहे। 
विज्ञापन

बता दें कि इस विधानसभा के देवलचौड़, चांदनी चौक, आनंदपुर, छड़ायल आदि ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा का अच्छा जनाधार है। पिछले चुनावों में भी भाजपा प्रत्याशी ने इन्हीं क्षेत्रों से अधिक वोट पाए थे।  
विज्ञापन


पंचायत चुनावों से चल रहा मनमुटाव
बंशीधर भगत और हरेंद्र दरम्वाल के बीच मनमुटाव पिछले पंचायत चुनावों से चल रहा है। हरेंद्र के चचेरे भाई आनंद दरम्वाल ने हल्द्वानी ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ा इसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। दरम्वाल का आरोप था कि विधायक होने के बावजूद भगत ने उनकी कोई मदद नहीं की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें