फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तार भाजपाइयों को देर शाम छोड़ा

Fri, 22 Jan 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, लालकुआं ( नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत के बिंदुखत्ता दौरे को लेकर भाजपा व भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान 42 भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर देर सायं छोड़ दिया गया। मुख्यमंत्री के बिंदुखत्ता आगमन की सूचना पर गुरुवार सुबह ग्यारह बजे भाजपा कार्यकर्ता हल्द्वानी स्टोन कंपनी के समीप एकत्र होने लगे।
विज्ञापन


जुलूस की शक्ल में कार्यक्रम स्थल की ओर जा रहे भाजपाई नगर पालिका वापस लो व राजस्व गांव का दर्जा दिलाओ के नारे लगा रहे थे। सौ से अधिक कार्यकर्ता हाथों में काले झंडे लिये जैसे ही शहीद स्मारक के पास पहुंचे पुलिस ने बैरीकेंटिग लगाकर उन्हें रोक दिया।

 गिरफ्तार भाजपा नेताओ में नवीन दुम्का, कमल मुनि, संजीव शर्मा, रामसिंह पपोला, जगदीश पंत, भरत नेगी, धन सिंह बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट, राजकुमार सेतिया, पवन चौधरी, नारायण बिष्ट, बाबी संबल आदि थे।
विज्ञापन


 अखिल भारतीय किसान महासभा ने बिंदुखत्ता को नगर पालिका बनाए जाने के खिलाफ मुख्यमंत्री हरीश रावत के विरोध में काले झंडे दिखाने का कार्यक्रम बनाया था। बाद में उन्होंने काले झंडों के साथ ही कार रोड चौराहे पर सभा की। आग बढ़ रहे जुलूस को पुलिस ने रोक दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें