फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: भाजपा नेता की बेटी के साथ छेड़खानी, विरोध करने पर परिवार के साथ की मारपीट

Sun, 30 Jan 2022 11:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी 

सार

पुलिस ने तहरीर के आधार पर राजा के खिलाफ धारा 354, 7/8 पॉक्सो एक्ट और सुंदर, शिवम, राज, सौरभ और मुकुल के खिलाफ बलवा का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी की बनभूलपुरा पुलिस ने गांधीनगर में भाजपा नेता की बेटी के साथ छेड़खानी के मामले में एक युवक के खिलाफ मुकदमा और विरोध करने पर परिवार के साथ मारपीट के आरोप में पांच युवकों के खिलाफ बलवा की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस छेड़खानी के आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


भाजपा नेता ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि शनिवार को भाजपा की ओर से बैठक बुलाई गई थी। कहा कि इस बैठक में भाजपा प्रत्याशी को भी बुलाया था। उनके आने से पहले गांधीनगर निवासी राजा ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ मारपीट और छेड़खानी की। इसके अलावा बहन को भी पीटा।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर राजा के खिलाफ धारा 354, 7/8 पॉक्सो एक्ट और सुंदर, शिवम, राज, सौरभ और मुकुल के खिलाफ बलवा का मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना कोतवाली की उपनिरीक्षक सीमा आर्या कर रही हैं। पता चला है कि गांधीनगर तिराहे पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया था लेकिन विरोध और मारपीट के चलते नुक्कड़ नाटक नहीं हो सका। इस मामले में भीड़ को देखने के बाद रिटर्निंग आफिसर ने नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


सफाई कर्मियों ने किया था भाजपा प्रत्याशी का विरोध: अमित
सफाई कर्मियों के नेता अमित कुमार का दावा है कि गांधीनगर वार्ड 27 में सफाई कर्मियों ने भाजपा प्रत्याशी का विरोध किया था। सुंदरम, राज, लक्की, अरुण, रवि, कपिल आदि ने गो बैक के नारे लगाए। उन्होंने यह भी दावा किया कि आचार संहिता के दौरान नगर निगम में सफाई कर्मियों की भर्ती नियमों को ताक पर रखकर की गई। जरूरतमंदों को नौकरी से वंचित किया। इस मामले को लेकर नगर निगम में काफी दिनों से विरोध चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें