रामनगर। ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में भी रामनगर से प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई जबकि सोमवार को नामांकन प्रक्रिया होनी है।
प्रदेश में 14 अगस्त को ब्लॉक प्रमुख के चुनाव होने हैं। पहली सूची में भाजपा हाईकमान ने नैनीताल जिले की सात सीटों पर अपने पांच प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है। रामनगर, रामगढ़ और बेतालघाट सीट पर टिकट वितरण नहीं किया था। शनिवार को दूसरी सूची जारी हुई, लेकिन इस सूची में बेतालघाट के प्रत्याशी की घोषणा कर दी और अब तीसरी सूची में रामगढ़ के प्रत्याशी की घोषणा कर दी है, लेकिन रामनगर में प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई। रामनगर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी के अगले कदम के इंतजार में भाजपा टिकट को लेकर वेट एंड वॉच की स्थिति में है।