भीमताल (नैनीताल)। जिले के चार ब्लॉक में भाजपा और चार में निर्दलीय ब्लॉक प्रमुखों का कब्जा रहा है, जबकि कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। चुनाव में विजय उम्मीदवारों को एआरओ ने जीत का प्रमाण पत्र सौंपा।
उसके बाद भाजपाइयों ने कांग्रेस मुक्त ब्लॉक के नारे लगाकर ढोल नगाड़ों, आतिशबाजी और मिठाई बांटकर खुशी मनाई। वहीं कोटाबाग, बेतालघाट, रामगढ़ और ओखलकांडा ब्लॉक में भाजपा को ब्लॉक प्रमुख की सीट पर हार का सामना करना पड़ा। भीमताल में ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ और कनिष्ठ प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। ओखलकांडा की नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा भीमताल विधायक की पत्नी हैं।
भीमताल ब्लॉक में सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित
ब्लॉक प्रमुख- डॉ. हरीश बिष्ट (भाजपा)
ज्येष्ठ प्रमुख- हिमांशु पांडे (कांग्रेस)
कनिष्ठ प्रमुख- हेमलता मेहरा (भाजपा)
धारी ब्लॉक
ब्लॉक प्रमुख- आशा रानी (भाजपा) 17 वोट
संजय कुमार (निर्दलीय) 9 वोट
ज्येष्ठ प्रमुख- संजय सिंह 19 वोट
निर्दलीय सोबन सिंह 7 वोट
कनिष्ठ प्रमुख- कृष्ण कुमार (भाजपा) 19 वोट
निर्दलीय- हरीश चंद्र 07 वोट
रामगढ़ ब्लॉक
ब्लॉक प्रमुख- पुष्पा नेगी (निर्दलीय) 21 वोट
भगवती बिष्ट (भाजपा) 10 वोट
ज्येष्ठ प्रमुख- प्रदीप सिंह (निर्दलीय) 20 वोट
निर्दलीय-मनीष बिष्ट (निर्दलीय) 11 वोट
कनिष्ठ प्रमुख - घनानंद (निर्दलीय) 21 वोट
देवेंद्र सिंह (निर्दलीय) 10 वोट
बेतालघाट ब्लॉक
ब्लॉक प्रमुख- आनंदी देवी (निर्दलीय) 17 वोट
भावना जोशी (भाजपा) 15 वोट
ज्येष्ठ प्रमुख- गिरधर सिंह (निर्दलीय) 17 वोट
पूजा (भाजपा) 15 वोट
कनिष्ठ प्रमुख- करन सिंह चिलवाल (निर्दलीय) 17 वोट
दीपा देवी (भाजपा) 15 वोट
ओखलकांडा ब्लॉक
ब्लॉक प्रमुख- कमलेश कैड़ा (निर्दलीय) 24 वोट
हेमलता रूबाली (निर्दलीय) 12 वोट
ज्येष्ठ प्रमुख- प्रदीप सिंह (निर्दलीय) 24 वोट
गीता देवी (निर्दलीय) 12 वोट
कनिष्ठ प्रमुख- संजय कुमार (निर्दलीय) 26 वोट
अनीता नयाल (निर्दलीय) 10 वोट
कोटाबाग ब्लॉक
ब्लॉक प्रमुख - रवि कन्याल (निर्दलीय) 18 वोट
जीवन भट्ट (भाजपा) 11 वोट
ज्येष्ठ प्रमुख- शशि डंगवाल 18 वोट निर्दलीय
कमला गोस्वामी 11 वोट
कनिष्ठ प्रमुख- कुलदीप तड़ियाल (कांग्रेस) 17 वोट
इंदु 12 वोट
भीमताल ब्लाक से भाजपा की निर्विरोध निर्वाचित कनिष्ठ प्रमुख हेमलता मेहरा। अमर उजाला- फोटो : BHIMTAL