फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भाजपा-कांग्रेस की सरकार

Fri, 17 Feb 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
विज्ञापन
सोशल मीड‌िया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शांतिपूर्ण मतदान के बाद अब 11 मार्च को मतगणना से ही पता चलेगा कि उत्तराखंड में किसकी सरकार बनेगी। लेकिन, सोशल मीडिया में भाजपा और कांग्रेस की सरकार बनने के साथ बिगड़ने लगी है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया में सुबह से ही उत्तराखंड में मैसेज वायरल हो रहे हैं। इसमें कुछ मैसेजों में पूर्ण बहुमत से भाजपा की तो कुछ में कांग्रेस की सरकार आने के मैसेज वायरल हो रहे हैं। मैसेज बेहद चौंकाने वाले हैं।

हर मोबाइल फोन पर मैसेज फारवर्ड होने के बाद अधिकांश सीटों पर भाजपा और कांग्रेस की हार-जीत बदल रही है। इसके चलते उपभोक्ता मैसेज पर यकीन करने के बजाए चुटकी ले रहे हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड में 15 फरवरी को शांतिपूर्ण मतदान हो गया। मतदान के बाद प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया है। सभी सीटों पर हार-जीत को लेकर कयास लगने लगे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों ने सीटों पर समीक्षा शुरू कर दी है।

समीक्षक जाति, क्षेत्र और अल्पसंख्यक मतदाताओं के अलावा मोदी फैक्टर और हरदा के विकास के आधार पर सीटों पर हार-जीत का गणित लगा रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया में सरकार बनने के साथ बिगड़ रही है।

बृहस्पतिवार सुबह से हर ग्रुप पर उत्तराखंड में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार आने के साथ हर सीट पर भाजपा और कांग्रेस की हार-जीत का मैसेज वायरल हो रहा है। वायरल मैसेज के मुताबिक सरकार बनने की ज्यादा संभावनाएं भाजपा की हैं।

लेकिन, एक से दूसरे फोन पर मैसेज फारवर्ड होते ही कई सीटों पर भाजपा और कांग्रेस की हारजीत का फैसला बदल रहा है। कई ग्रुपों में कांग्रेस की सरकार बनने के साथ हरदा के दोबारा मुख्यमंत्री बनने का मैसेज वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


मसलन, हल्द्वानी, लालकुआं, कालाढूंगी, भीमताल, नैनीताल, भीमताल और रामनगर की सीटों को लेकर हर मैसेज में अलग-अलग पार्टी की जीत बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें