फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: भाजपा ने फूंका राहुल का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नई दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान कांग्रेसियों के अर्धनग्न प्रदर्शन के विरोध में लालकुआं मुख्य चौराहे पर राहुल गांधी का पुतला फूंका। युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दीपेंद्र कोश्यारी ने कहा कि एआई समिट जैसे अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अर्धनग्न प्रदर्शन अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। इस दौरान लालकुआं मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, महामंत्री धीरज सम्मल बॉबी, विनोद शर्मा, चंदन बिष्ट, रोहन चौधरी, हेम जोशी, भारत जेठा सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

फोटो। राहुल गांधी का पुतला दहन करते भाजपाई।

यूथ कांग्रेस ने विधायक शर्मा का फूंका पुतला

रामनगर। लखनपुर चुंगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देहरादून में शिक्षा निदेशक के साथ मारपीट के विरोध में सरकार और भाजपा विधायक उमेश शर्मा का पुतला फूंका। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमित लोहनी ने कहा कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य अधिकारियों और जनता की रक्षा करना होता है। शिक्षा जगत के एक वरिष्ठ अधिकारी के साथ इस तरह का व्यवहार न केवल शर्मनाक है बल्कि पूरी शिक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक ढांचे का अपमान है। उन्होंने सार्वजनिक माफी मांगने, मारपीट करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान अमित कुमार, नितिन शाह, केवल सिंह, विकास कुमार आर्य, सचिन कुमार आर्य, सोनू करीम, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें