फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: भाजपा जिलाध्यक्षों के चयन के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। भाजपा ने संगठन पर्व के तहत जिलाध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पार्टी के प्रदेश चुनाव अधिकारी खजान दास ने जिलाध्यक्ष के चुनाव के संचालन के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है।
विज्ञापन

प्रदेश मीडिया सह प्रभारी चंदन बिष्ट ने बताया कि 21 से 28 फरवरी तक जिलाध्यक्ष चयन की प्रक्रिया चलेगी। प्रदेश के सभी 19 सांगठनिक जिलों में 57 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। कुमाऊं मंडल के जिलों पिथौरागढ़ के लिए दीपक मेहरा, अनिल कपूर डब्बू और समीर आर्य, बागेश्वर के लिए दीप भगत, अजय वर्मा और राजेंद्र रावत, रानीखेत के लिए प्रकाश हरबोला, कुंदन लटवाल और खूब सिंह विकल, अल्मोड़ा के लिए बलवंत सिंह भौंर्याल, राकेश नैनवाल और तरुण बंसल, चंपावत के लिए दिनेश आर्य, राम मेहरोत्रा और वीरेंद्र वल्दिया, नैनीताल के लिए आशा नौटियाल, रवि मोहन अग्रवाल और रामपाल सिंह, काशीपुर के लिए डॉ. देवेंद्र भसीन, गणेश भंडारी और भावना मेहरा, ऊधमसिंह नगर के लिए कुसुम कंडवाल, देवेंद्र ढैला और डॉ. जोगिंदर पाल रौतेला को पर्यवेक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें