फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पांच दिवसीय बैंकिंग समेत विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पर्याप्त भर्ती, पांच दिवसीय बैंकिंग, बैंक सुरक्षा के लिए सख्त कानून समेत विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों ने शुक्रवार को कार्यदिवस के बाद बैंकों के बाहर प्रदर्शन किया। नैनीताल रोड स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा के बाहर कर्मचारियों ने रियायती शर्तों पर दिए जाने वाले स्टाफ वेलफेयर लाभों पर आयकर की वसूली न करने, ग्रेच्युटी की संशोधित 25 लाख रुपये की सीमा बैंकों में लागू करने की पुरजोर मांग की।
विज्ञापन

0यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले संगठनों ने 24 और 25 मार्च को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। हड़ताल से पूर्व आंदोलन की शुरूआत के तौर पर शुक्रवार को बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।
इस दौरान उत्तरांचल बैंक इम्प्लाइज यूनियन के योगेश पंत, बसंत जोशी, ओम सिंह नौलिया, रोहित वर्मा, शिवराज सिंह रावत, दिनेश गहतोड़ी, भुवनेश पांडेय, संजय सिंह, इंद्र सिंह बसेरा, चंद्र शेखर जोशी, मो. सादाब, दिवान सिंह, गणेश आर्या, विशाल नेगी, कलम बदायुनी, मुकेश कुमार, कुशाग्र जोशी ,आभा सिंह, रोमिका भास्कर समेत विभिन्न बैंकों के कर्मचारी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें