हल्द्वानी। बिठौरिया यूनाइटेड फुटबाल क्लब द्वारा आयोजित कुमाऊं प्रीमियर लीग फुटबाल के दूसरे सीजन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। बुधवार को हल्द्वानी मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रतियोगिता की आधिकारिक जर्सी लॉन्च की गई।
आयोजक वीरु कालाकोटी ने बताया कि 12 से 22 फरवरी तक चलने वाले इस फुटबाल महाकुंभ में कुमाऊं की छह टीमें नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर खिताब के लिए भिड़ेंगी। इसका प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार को हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम अल्मोड़ा में होगा। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम में खेले जाएंगे। जर्सी लॉन्च के दौरान एसबीआई के कुमाऊं चीफ राजीव रंजन, आरएस खुराना और लवली खुराना ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। साथ ही परवीन खुराना ने सभी टीमों को खेल भावना के साथ खेलने की शुभकामनाएं दीं।