फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नई खेल प्रतियोगिता को कराने के लिए खेल विभाग का बजट हुआ खत्म

Thu, 12 Feb 2026 01:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जनपद के खिलाड़ियों को नई खेल प्रतियोगिताओं के लिए वित्तीय वर्ष पूरा होने का इंतजार करना पड़ेगा। खेल विभाग इस वर्ष का लगभग 90 प्रतिशत बजट खर्च कर चुका है। शेष बचे 10 प्रतिशत की राशि को प्रस्तावित कार्यों के लिए सुरक्षित रखा गया है। बजट की कमी के चलते फिलहाल विभाग नई प्रतियोगिताएं आयोजित करने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. निर्मला पंत ने बताया कि वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है और उपलब्ध बजट का अधिकतर हिस्सा पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों व गतिविधियों पर व्यय हो चुका है। उन्होंने कहा कि शेष बची राशि से विभाग को अपने प्रस्तावित कार्य पूरे करने हैं। ऐसे में नई प्रतियोगिताएं कराना संभव नहीं है। डॉ. पंत ने स्पष्ट किया कि आमतौर पर 26 जनवरी तक ही प्रतियोगिताओं के लिए बजट का प्रावधान रहता है। इसके बाद बजट की कमी के चलते किसी भी नई खेल गतिविधि या प्रतियोगिता का आयोजन नहीं किया जाता। खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को उम्मीद है कि नए सत्र में विभाग फिर से खेल गतिविधियों को गति प्रदान करेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें