हल्द्वानी। खेल मंत्रालय, मेरा युवा भारत और युवा कार्यक्रम के तहत मिनी स्टेडियम में बृहस्पतिवार को एक दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। पुरुष वर्ग की वॉलीबाल स्पर्धा में बिंदुखत्ता पहले और हल्द्वानी ब्रदर्स क्लब दूसरे स्थान पर रहा। 800 मीटर दौड़ में हर्ष, दीपक व अली और गोला फेंक में अभय शर्मा, भास्कर पांडेय व निखिल जोशी क्रमश: पहले तीन स्थान पर रहे।
महिला वर्ग के कबड्डी में गरिमा की हल्द्वानी टीम और पिंकी की टीम ने प्रथम दो स्थान हासिल करने में सफल रही। 400 मीटर दौड़ में हिमानी आर्या, रिया कोरियाल व दीपा नेगी और गोला फेंक में करिश्मा जलाल, दीपा कोरंगा व अंकिता ने क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।
मुख्य अतिथि मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने मुख्य अतिथि महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। मेरा युवा भारत नैनीताल की उप निदेशक डोल्वी तेवतिया ने सभी का आभार जताया। वहां जिला क्रीड़ाधिकारी डॉ. निर्मला पंत, सुरेश पांडेय, प्रकाश बिष्ट, मदन मोहन, भावना बिष्ट, अशोक आदि थे।
26 एचएलडी 01- मेरा युवा भारत नैनीताल व युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार से ओरसे मिनी हल्द्वानी में आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते मुख्य अतिथि और अधिकारी। स्रोत: आयोजक
-
ओपन महिला बास्केटबाल स्पर्धा छह मार्च को
हल्द्वानी। जिला खेल कार्यालय और जिला प्रशासन अंतरराष्ट्रीय महिला के उपलक्ष्य पर जिला स्तरीय ओपन महिला बास्केटबाल प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है। खेल निदेशालय के सौजन्य से स्पर्धा छह मार्च को मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में सुबह नौ बजे से होगी। जिला क्रीड़ाधिकारी डॉ. निर्मला पंत ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वालीं टीमों को विभागीय मानकों के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतिभागियों को आधार कार्ड की छायाप्रति लानी अनिवार्य है। संवाद