हल्द्वानी। दोनहरिया स्थित बरात घर में छात्रों द्वारा होली मिलन समारोह धूम-धाम से मनाया गया। कार्यक्रम में एमबीपीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक कुमाऊंनी, गढ़वाली, भोजपुरी और पंजाबी गीतों पर जमकर नृत्य किया। छात्राें ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी से शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित होली मनाने का आह्वान किया। इस दौरान छात्र सार्थक रस्तोगी, हर्षित सिंह, आयुष नागर, मयंक गोस्वामी, हर्ष शर्मा, मनदीप सिंह आदि मौजूद रहे।