फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकें-गिल्टे जब्त, तस्करों की तलाश

Wed, 29 Jul 2015 12:35 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
तराई केंद्रीय वन प्रभाग के बरहैनी रेंज में संतोषपुर के पास तस्कर और वन विभाग की टीम के बीच भिड़ंत हो गई। वन विभाग की टीम देख तस्कर बाइक और गिल्टे छोड़कर भाग खड़े हुए। टीम ने तीन बाइक और छह गिल्टे जब्त कर तस्करों की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन


वन विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग जंगल में घुसे हैं। इसके  बाद जंगल में गश्त शुरू की गई। दुपहर 2:30 पर संतोषपुर गांव के पास के जंगल में तस्कर आते दिखाई दिए।

जब टीम ने उनका रुकने को कहा तो वह भागने लगे। बाद में जब टीम ने पीछा किया तो तस्कर बाइक और लकड़ुी के गिल्टे छोड़कर अपने साथियों के साथ दूसरे वाहनों से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


मौके पर टीम ने तीन बाइक और छह लकड़ी के दो से ढाई फीट के गिल्टे बरामद किए हैं। टीम में वन दरोगा वीरेंद्र सिंह परिहार,  प्रदीप कंबोज, राजेंद्र प्रसाद, बहादुर चौहान, नीरज रौतेला शामिल थे। वनाधिकारियों के अनुसार मामले में हरदीप, पप्पू, मिल्ली और रंजीत का नाम सामने आया है, जिनकी धरपकड़ को टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें