फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पर्यटक से पर्स लूटकर बाइक सवार लुटेरे भागे 

Wed, 20 Jul 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल/हल्द्वानी।
विज्ञापन
पर्यटक से लूट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तल्लीताल क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर महिला सैलानी से पर्स लूट लिया। छीनाझपटी में महिला के साथ उनके पति गिरकर घायल हो गए। वायरलेस से सूचना प्रसारित होने पर जिले के पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई। बदमाशों ने काठगोदाम में पुलिस बैरियर तोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस के पीछा करने पर कार से टकराकर गिर पड़े। पुलिस ने पब्लिक की मदद से दोनों लुटेरों को पकड़ लिया। हालांकि पीछा करने पर एक दरोगा के हाथों में चोट लग गई। महिला के पर्स में 19 हजार 100 रुपये तीन मोबाइल और एटीएम सहित अन्य कार्ड मौजूद थे। 
विज्ञापन


आसाम के गोवाहाटी से दीप शिखा पाठक अपने परिवार के साथ नैनीताल घूमने के लिए आई थीं। बुधवार रात करीब आठ बजे वह तल्लीताल क्षेत्र में खड़ी थीं। इस बीच बाइक सवारों ने महिला के हाथ पर झपट्टा मारकर उसका पर्स लूटा तो महिला के पति ने पकड़ने की कोशिश की। इस बीच महिला के साथ उनके पति गिरकर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद तल्लीताल थानाध्यक्ष कैलाश जोशी ने लुटेरों को पकड़ने के लिए वायरलेस से सूचना प्रसारित कर दी। लुटेरे काठगोदाम में पुलिस बैरियर को तोड़ते हुए भागने लगे।

वर्कशाप लाइन के पास बदमाशों की तलाश में निकले थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी और चौकी प्रभारी विनोद जोशी ने बदमाशों का पीछा कर लिया। रेलवे फाटक के पास दरोगा द्वारा लाठी से मारने पर भी बदमाश एक कार से टकराते हुए रोडवेज से होते हुए मंगलपड़ाव की तरफ भाग निकले। पीछा करने में दरोगा विनोद जोशी गिरकर घायल हो गए। इसके बावजूद थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बदमाशों का पीछा किया। मंगलपड़ाव मित्तल स्वीट हाउस के पास बदमाश टाटा क्रेटा कार से टकरा गए।
विज्ञापन


इस बीच पब्लिक ने कार चालक को घेर लिया। थानाध्यक्ष ने एक बदमाश को पकड़ने के बाद पब्लिक को आवाज लगाई। इस पर पब्लिक ने दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश ऊधमसिंह नगर जिले के नानकमत्ता परतापुर ढेर निवासी बलदेव पुत्र दतार सिंह और सुखविंदर सिंह पुत्र जीत सिंह हैं। पुलिस ने दोनों के कब्जे से लूटा गया पर्स बरामद कर लिया। पर्स में 19,100 रुपये, एटीएम सहित आधा दर्जन कार्ड तीन मोबाइल एक कैमरा सहित अन्य सामान मौजूद हैं। पुलिस ने घायल दंपति को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें