फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में नामांकन पत्र लेकर लौट रहे बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। चचेरे भाई के साथ ब्लॉक कार्यालय से नामांकन पत्र लेकर लौट रहे बाइक सवार युवक को पीछे से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका चचेरा भाई घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

देवकली खैराना का ग्राम पहरी मंगत सिंह (40) पुत्र अमर सिंह अपने चचेरे भाई सुरजीत सिंह (32) पुत्र मानसिंह के साथ बाइक से सिसौना ब्लॉक कार्यालय आए थे। सुरजीत ने ग्राम मेंबर के लिए ब्लॉक से नामांकन पत्र खरीदा। देर शाम को सुरजीत और मंगत सिंह बाइक से घर के लिए निकले। सिडकुल रोड पर आते ही उनकी बाइक को पीछे से आ रही पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सुरजीत सिंह को गंभीर चोटें आईं। मंगत सिंह भी घायल हो गया। दोनों को सरकारी अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने सुरजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया। सुरजीत सिंह की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। घायल मंगत ने बताया सुरजीत के दो छोटे बच्चे हैं। सुरजीत की पत्नी मलकीत कौर का रो-रो कर बुरा हाल है। मंगत सिंह ने बताया कि देवकली गांव के वार्ड सात से इस बार वह सदस्य का चुनाव लड़ना चाह रहे थे। इसके लिए सुरजीत सिंह वह पर्चा खरीदने ब्लॉक आए थे। खबर लिखे जाने तक पुलिस को हादसे की तहरीर नहीं दी गई थी। मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें