हल्द्वानी। केमू स्टेशन के पास बृहस्पतिवार सुबह सवा दस बजे के करीब एक बाइक चालक सीधे कार से टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चालक उछलकर सीधे कार के शीशा से टकराया और उसका सिर फंस गया। तेज आवाज से कार का टायर भी फट गया। लोगाें ने किसी तरह युवक को निकाला और इलाज के लिए एसटीएच भेजा।
राजपुरा निवासी राज (18वर्ष) अपनी बाइक से घर से शहर आ रहा था। केमू बस स्टेशन के पास वसह सामने से आ रही कार से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राज उछलकर कार से सामने के शीशे से टकराया। आसपास के लोगों ने कार में फंसे राज को निकाला तो उसके सिर के बाल चटके शीशे में रह गए और सिर से खून रिसने लगा। हादसे की वजह से कार के बायीं तरफ का पहिया भी तेज आवाज के साथ फट गया। कार सवार तो बच गया लेकिन बाइक चालक को आसपास के लोगों ने तत्काल ही एसटीएच भेजा। एसटीएच के चिकित्सक डॉ. गौरव ने बताया कि उसकी हालत स्थिर है। इलाज जारी है।