फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 20 Sep 2025 02:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। कुमाऊं में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों ने एक और परिवार का चिराग बुझा दिया। पंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लालकुआं–रुद्रपुर मार्ग पर टोल प्लाजा के पास शुक्रवार शाम एक अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम के वक्त युवक स्प्लेंडर प्लस बाइक से लालकुआं की ओर जा रहा था तभी पीछे से आए ट्रक ने उसकी बाइक को जोर से टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर गिर पड़ा और ट्रक का पिछला पहिया उसके सिर से गुजर गया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान साजिद (26) पुत्र अबरार हुसैन निवासी राजीव नगर नगीना कॉलोनी लालकुआं के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार साजिद किसी काम से दिनेशपुर गया था और लौटते समय यह हादसा हो गया। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। इधर एसएचओ नंदन सिंह रावत ने बताया कि घटनास्थल से एक बंद ट्रक बरामद किया गया है और चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें