फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बेकाबू ट्रक की टक्कर से बाइक चालक की मौत, साथी घायल

Sat, 05 Jul 2025 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। पुलभट्टा क्षेत्र में हाईवे पर बने कट पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार आरिफ की मौत हाे गई जबकि उसका साथी हाशिम घायल हो गया।
विज्ञापन

लालपुर की हाजी पार्किंग में शेरगढ़ बरेली निवासी आरिफ खान की ट्रक की बाडी बनाने की दुकान है। उसके साथ भौना बहेड़ी निवासी हाशिम भी काम करता है। शुक्रवार शाम दोनों बाइक से बहेड़ी जा रहे थे। पुलभट्टा के पास हाईवे पर उनकी बाइक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद दोनों बाइक समेत काफी दूर तक घिसटते चले गए।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ भाग गया। दुर्घटना के बाद पुलिस दोनों को सीएचसी ले आई जहां डाॅक्टरों ने आरिफ को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मृतक के परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि आरिफ खान की एक तीन माह की पुत्री है। दुर्घटना के समय मृतक ने हेलमेट पहन रखा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें