फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: राजपुरा में संदिग्ध परिस्थिति में जली बाइक, जलाने वाले को तलाश रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। दीपावली की रात कोतवाली के राजपुरा क्षेत्र में एक बाइक तोड़ दी गई जबकि दूसरी जली मिली। सीसीटीवी भी टूटा मिला। बाइक स्वामी की तहरीर के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाई और गली में घूमने वाले पांच युवकों को पूछताछ के लिए बुला लिया। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ कि बाइक पटाखों की चिंगारी से जली या जलाई गई है।
विज्ञापन

मंगलवार रात राजपुरा वार्ड-12 निवासी विशाल को पड़ोसियों ने बताया कि गली में खड़ी उसकी बाइक जल रही है। वह मकान से बाहर आए और पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गए। इसी बाइक के बगल में खड़ी शनि राणा की बाइक भी टूटी हुई हालत में मिली। विशाल ने बताया कि उसके घर के नीचे लगे सीसीटीवी भी तोड़े गए हैं। साजिशन यह घटना की गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आसपास के कैमरे को चेक किया तो चार से पांच युवक संदिग्ध रूप से दिखाई दिए। कोतवाल अमर चंद्र शर्मा ने बताया कि इन सभी युवकों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बाइक आतिशबाजी के दौरान चिंगारी से जली है या जलाई गई है। सीसीटीवी फुटेज भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें