नैनीताल। नगर पालिका की ओर से ऊर्जा निगम को बिजली के बकाया बिलों के सापेक्ष 11.2 लाख रुपये जमा कर दिए गए हैं। पालिका की ओर से अक्तूबर से जनवरी तक के बिल को जमा कराया गया है।
पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा का कहना है कि पूर्व में जिला प्रशासन के अधिकारियों मौजूदगी में पालिका एवं ऊर्जा निगम के अधिकारियों के बीच हुई वार्ता के बाद पालिका की ओर से नियमित रूप से करंट बिजली के बिल जमा किए जा रहे हैं। पूर्व के अवशेष के लिए शासन स्तर पर पत्राचार किया गया है। इसकी जानकारी पत्राचार के माध्यम से शहरी विभाग विभाग के निदेशक को भी दी दा चुकी है। इधर, ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता का कहना है कि पालिका को 4.1 करोड़ रुपये के भुगतान के लिए नोटिस भेजा गया है जिसमें 23 मार्च को स्ट्रीट लाइट काटने की चेतावनी दी है।