इस कार ने मारी साइकिल सवार को टक्कर।
- फोटो : LALKUAN
लालकुआं (नैनीताल)। वीआईपी गेट के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार की टक्कर से साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने निजी वाहन से उसे अस्पताल भेजा।
बृहस्पतिवार को बलिया कॉलोनी निवासी बीजू गौड़ पुत्र राजेंद्र गौड़ साइकिल से सेंचुरी पेपर मिल में काम करने जा रहा था। इस बीच लालकुआं से बरेली जा रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि कार के सामने का शीशा चटक गया। साथ ही साइकिल के दो टुकड़े हो गए। युवक के पैर में गंभीर चोटें आईं हैं। उसे हल्द्वानी के अस्पताल भेजा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। संवाद