फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले पड़ाव अल्मोड़ा के लिए साइकिल रैली रवाना

Fri, 08 May 2015 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय साइकिलिंग एसोसिएशन और पर्यटन विभाग के सहयोग से आयोजित उत्तराखंड माउंटेन साइकिलिंग रैली में भाग ले रहे प्रतिभागियों को बृहस्पतिवार सुबह सात बजे एक समारोह में विधायक सरिता आर्या, डीएम दीपक रावत और अपर सचिव पर्यटन आशीष जोशी ने झंडी दिखाकर अल्मोड़ा के लिए रवाना किया। रैली भवाली, तल्ला रामगढ़, मल्ला रामगढ़, प्यूड़ा, मौना, क्वारब होते हुए 85 किमी की दूरी तय कर अल्मोड़ा पहुंचेगी। अल्मोड़ा से यह रैली ग्वालदम के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन


विधायक सरिता ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यह एक सराहनीय पहल है। यह रोमांचक साइकिल रेैली प्रदेश में सुरक्षित पर्यटन के साथ ही राष्ट्रीय एकता का संदेश देगी। अपर सचिव आशीष जोशी ने बताया कि रैली का मुख्य मकसद प्रदेश में सुरक्षित पर्यटन का संदेश देना और पर्यटन का विकास करना है।

इस मौके पर एसएसपी सेंथिल अबुदई, प्रभारी मंडलीय स्वास्थ्य निदेशक डा. ललित मोहन उप्रेती, साहसिक पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट, संयुक्त मजिस्ट्रेट आशीष चौहान, आरके जोशी, जेसी बेरी, रामचंद्र भारद्वाज, त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, मारुति नंदन साह, डीएन भट्ट, सरबर खान, बीसी त्रिवेदी, प्रताप मनराल, हर्ष सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें