फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम हाथों से हुआ विकलांग सेवा केंद्र का भूमिपूजन

Sat, 31 Jan 2015 06:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंजली ग्राम छोई स्थित हनुमान धाम में विकलांग सेवा केंद्र का भूमिपूजन हो गया, जिसमें यूएसआर इंदु इंटर कालेज बसई के 30 बच्चों सहित रामनगर, काशीपुर, हल्द्वानी के करीब 100 बच्चों ने शिरकत की।
विज्ञापन


शनिवार सुबह 9 बजे आचार्य विजय के दिशा-निर्देशन में वैदिक मंत्रोपचार और विकलांग बच्चों के मासूम हाथों से भवन की पहली ईंट रखी गई। केंद्र के भूमिपूजन के बाद आचार्य विजय ने आशीर्वचन देकर शारीरिक रूप से अक्षम बच्चों को सम्मानित किया। बताया की इस वर्ष के अंत तक विकलांग सेवा केंद्र के भवन का निर्माण पूर्ण हो जाएगा।

दोपहर बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें मुरादाबाद, बरेली, अमरोहा, दिल्ली, काशीपुर, रामनगर, छोई, गैबुआ, बैलपड़ाव के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान ट्रस्ट राजीव अग्रवाल, दिल्ली किराना कमेटी के अध्यक्ष विजय गुप्ता, महंत नारायण, मीडिया प्रभारी पवन अग्रवाल, प्रेम जैन, शशांक अग्रवाल, सतनाम सिंह, रामानुज अग्रवाल, राजेंद्र गोयल, अनुराग अग्रवाल, संजय अग्रवाल, सुदेश बंसल, मंजुला श्रीवास्तव, संगीता अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें