फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: भीमताल का गौरव हरेला मेला आज से बिखेरेगा रंगत

Wed, 16 Jul 2025 01:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। रामलीला मैदान मल्लीताल में बुधवार से भीमताल का ऐतिहासिक हरेला महोत्सव शुरू होगा। महोत्सव 21 जुलाई तक आयोजित होगा। महोत्सव को लेकर सभी तैयारियां नगर पालिका की ओर से कर ली गई हैं। नगर पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा ने बताया कि मेला बुधवार से भव्य स्वरूप में शुरू होकर 21 जुलाई तक रंगत बिखेरेगा।
विज्ञापन

बुधवार को मेले का शुभारंभ नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य करेंगे। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों और सभासदों के सहयोग से मेले को सफल बनाया जाएगा।
मेले में स्थानीय विद्यालयों, कॉलेजों के बच्चों के साथ लोक गायकों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मेले में 200 से अधिक दुकानें और झूले लगाए गए हैं।
इधर आदर्श रामलीला कमेटी के अध्यक्ष संदीप पांडे ने बताया कि बुधवार को हरेले पर हनुमान मंदिर मल्लीताल में हरेला चढ़ाने के कार्यक्रम के साथ हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें