भीमताल (नैनीताल)। रामलीला मैदान मल्लीताल में रविवार को हरेला महोत्सव में स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ लोक कलाकारों ने सुंदर प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ पद्मश्री डॉ. यशोधर मठपाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बीना आर्या, लेक्स इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य एसएस नेगी, सरस्वती पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य हरीश चंद्र सिंह रौतेला और कांग्रेस अध्यक्ष डीके डालाकोटी ने किया। महोत्सव में पर्वतीय कला संगम समिति दिल्ली ने कुमाऊंनी और गढ़वाली गीतों की सुंदर प्रस्तुति दी। ऑल इंडिया वुमेन ग्रुप ने झोड़ा प्रस्तुति से वाहवाही लूटी। सूचना एवं प्रसारण विभाग की ओर से आरोही सांस्कृतिक कला समिति के साथ अन्य कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
पद्मश्री डॉ. यशोधर मठपाल ने कहा कि भीमताल का हरेला मेला ऐतिहासिक मेला है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि मेले को राज्य स्तरीय मेला घोषित करना चाहिए। चेयरमैन सीमा टम्टा ने कहा कि सोमवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मेले का समापन होगा। संचालन पवन साह ने किया। इस दौरान सभासद रामपाल सिंह गंगोला, डॉ. सुरेश मठपाल, प्रकाश चंदोला, प्रेमा लोहनी, भावना नौलिया, हेमा दुम्का, विमला आर्या, आशा उप्रेती, आशा आर्या, निर्मला आर्या, उमेश पाठक, शुभम नैनवाल, शिप्रा जोशी, दीपक आर्या, राकेश बिष्ट, विनीत जोशी आदि मौजूद रहे। इधर रविवार को अवकाश के चलते मेले में खरीददारी करने के लिए नगर और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की काफी भीड़ देखने को मिली।