फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमताल सीट पर 10 प्रत्याशियों का फैसला करेंगे 95,677 मतदाता 

Wed, 15 Feb 2017 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भीमताल (नैनीताल)।
विज्ञापन
न वोट देंगे और न मुहल्ले में घुसने देंगे - फोटो : demo
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए भीमताल विधानसभा क्षेत्र को 19 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। विस क्षेत्र में 151 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जहां 95 हजार 677 मतदाता वोट डाल सकेंगे।
विज्ञापन


विस क्षेत्र में 29 पोलिंग बूथ संवेदनशील हैं, जहां सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। भीमताल सीट पर खड़े 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाता आज करेंगे।

निर्वाचन अधिकारी/एसडीएम रेखा कोहली ने बताया कि मंगलवार देर शाम तक सभी 151 पोलिंग पार्टियां ईवीएम के अलावा मतदान से संबंधित अन्य सामग्री को लेकर अपने-अपने पोलिंग बूथों पर पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन


बताया कि 5 जोनल मजिस्ट्रेट, 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। कुल 95 हजार 677 मतदाताओं में से 51 हजार 464 पुरुष, 44 हजार 213 महिला मतदाता हैं। इनमें 2000 नए मतदाता हैं, जिनमें 1300 युवक, 700 युवतियां शामिल हैं।

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि संवेदनशील पोलिंग बूथों के अलावा अन्य सभी पोलिंग बूथों में सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। भीमताल विधानसभा क्षेत्र में 21 पोलिंग बूथ दूरस्थ स्थानों पर हैं, जिनमें से अधिकांश ओखलकांडा ब्लॉक में हैं। 

ज्योलीकोट (नैनीताल)। प्रदेश में नई सरकार के गठन के लिए बुधवार को होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों का पहुंचना शुरू हो गया है। ज्योलीकोट जीआईसी में दो, गांजा, बल्दियाखान, भूमियाधार में एक-एक, गेठिया में तीन मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें