फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमताल के ब्लॉक प्रमुख और भवाली पालिकाध्यक्ष ने थामा कांग्रेस का दामन

विज्ञापन
भवाली में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व मंत्री यशपाल आर्य का स्वागत करते कांग्रेसी। संवा - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
भीमताल/भवाली(नैनीताल)। चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस ने भाजपा खेमे में सेंध लगाकर कई चेहरों को पार्टी में शामिल किया है। नैनीताल विधानसभा सीट के भवाली और भीमताल सीट के खनस्यूं में जन आक्रोश रैली में भाजपा समर्थित भवाली नगर पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा, भीमताल ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट और उनकी पत्नी पूर्व ब्लॉक प्रमुख गीता बिष्ट, कई ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य कांग्रेस में शामिल हो गए। इस मौके पर पूर्व सीएम हरीश रावत और पूर्व मंत्री यशपाल आर्य ने भाजपा सरकार को निशाने पर लिया।
विज्ञापन

भवाली के सांस्कृतिक मंच में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की ओर से गरीबों के लिए बनाई गईं 169 से अधिक योजनाओं को भाजपा ने बंद किया है। कांग्रेस सत्ता में आई तो महिलाओं को पेंशन और युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। भवाली से जिला विकास प्राधिकरण को हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि रोजगार के नाम पर युवाओं को ठगा गया है जिसका बदला युवा विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराकर देंगे।
पूर्व मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि हरीश रावत ने उत्तराखंड को नई पहचान दी है। आज वह अपने परिवार के बीच आए हैं और आज हमारा परिवार बड़ा हुआ है। यह भी कहा कि जब वह भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री थे तब उन्होंने विकास कार्यों कराने को लेकर खुलकर बात रखी थी लेकिन भाजपा ने उनकी आवाज दबा दी थी। पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी ने कहा कि भाजपा ने पांच सालों में ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल क्षेत्र के लिए कोई काम नहीं किया। अस्पताल, सड़कें बदहाल हैं, पढ़े लिखे युवा बेरोजगार घूम रहे हैं।
विज्ञापन

दूसरी विधानसभा क्षेत्र के दावेदार भी पहुंचे भवाली
भवाली। भवाली में आयोजित जनसभा में जहां नैनीताल और भीमताल विधानसभा सीट के दावेदार तो आए ही थे, कालाढूंगी, हल्द्वानी और लालकुआं सीट से तैयारी कर रहे दावेदार भी पहुंचे। इनमें प्रदेश सचिव महेश शर्मा, पूर्व ब्लॉक हल्द्वानी भोलादत्त भट्ट, पूर्व मंत्री हरीशचंद्र दुर्गापाल, खजान पांडे आदि शामिल रहे।
यशपाल ने जनता से पूछा हालचाल
भवाली। पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य अपने संबोधन के बाद अचानक मंच से उतरकर जनता के बीच जाकर बैठ गए। उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेसी हरिशंकर कंसल से मुलाकात की। बाद में ग्रामीणों, महिलाओं और बुजुर्ग से अलग मुलाकात की। (संवाद)
रावत को सौंपा कलश
भवाली। रैली में कांग्रेस की प्रदेश सचिव खष्टी बिष्ट ने हरीश रावत को ऐपण से लिखा कलश दिया। हरीश रावत ने इसे अपने सर पर रखने के बाद उसे यशपाल आर्य के सर में रखकर कहा कि इसे संभालने की जिम्मेदारी आपकी है।
भवाली में ये रहे मौजूद
जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, जिला पंचायत सदस्य गीता बिष्ट, पूर्व विधायक सरिता आर्य, निवर्तमान विधायक संजीव आर्य, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख हिमांशु पांडे, पीसीसी सचिव खष्टी बिष्ट, नगर अध्यक्ष हितेश बिष्ट, किशन अधिकारी, भीमताल के पूर्व चेयरमैन सतीश लाल वर्मा, सुजान सिंह रजवार, आनंद बिष्ट, ममता बिष्ट, पूजा भारती, पंकज आर्य, महिला जिलाध्यक्ष मीना बिष्ट, तुलसी बिष्ट, कमला चौधरी, जानकी आर्य, नगर अध्यक्ष तरुण साह, अफसर अली, संदीप गाड़िया, मो. सैफ, नितेश बिष्ट, दीपू मेहरा, अखिल भंडारी आदि।
खनस्यूं में ये रहे मौजूद
पूर्व प्रधान केडी रूवाली, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष गजेंद्र गौनिया, धारी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख कृपाल सिंह मेहरा, पूर्व जिपं सदस्य संजय साह, गोपाल बिष्ट, मदन बोरा, मदन नौलिया, प्रमोद कोटलिया, हिम्मत सिंह नयाल, प्रकाश नैनवाल, दीवान सिंह बिष्ट, विजय बोरा, रघु आर्या आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें