फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार: भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा बने कैबिनेट मंत्री, जानें पांच कारण

Fri, 20 Mar 2026 12:15 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

आखिर लंबे इंतजार के बाद कुमाऊं की झोली में कैबिनेट मंत्री का एक और पद आया है। कैबिनेट विस्तार में भीमताल सीट से विधायक राम सिंह कैड़ा को मंत्रिमंडल में जगह मिली है।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री की शपथ लेते राम सिंह कैड़ा (सांकेतिक तस्वीर)।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबे समय से प्रदेश में रिक्त चल रहे कैबिनेट मंत्री के पदों का शुक्रवार को दूसरी नवरात्र पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.वि) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विस्तार कर दिया गया। कुमाऊं से नैनीताल जिले के भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम सिंह कैड़ा को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। कैड़ा के कैबिनेट मंत्री बनने के बाद से भीमताल विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। 

 साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले धामी सरकार ने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए पांच चेहरों को जगह दी है। इस बार कुमाऊं से केवल भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा को मंत्री बनाया गया है। अब मंत्रिमंडल में कुमाऊं से सीएम धामी सहित चार विधायकों का प्रतिनिधित्व हो गया है।

आइए जानते हैं वे पांच कारण  जिनकी वजह से राम सिंह कैड़ा को कालाढूगी विधायक बंशीधर भगत, गंगोलीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल, गदरपुर विधायक अरविंद पांडे पर जैसे बड़े नेताओं पर तरजीह दी गई।

मंत्री बनाने के पांच प्रमुख कारण 
विज्ञापन


- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय और प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व का भरोसा कायम करना।

- युवा चेहरा होने के नाते कुमाऊं से कैड़ा को मंत्री का दायित्व सौंपा जाना।

- भीमताल विधानसभा क्षेत्र में मजबूत पकड़ होने के चलते कैबिनेट मंत्री बनना।

- ओखलकांडा में वर्ष 2025 में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में विधायक की पत्नी कमलेश कैड़ा के द्वारा बागी होकर निर्दलीय ब्लॉक प्रमुख का नामांकन करने के बाद भाजपा हाईकमान के आदेश पर नामांकन से नाम वापस लेना। 
विज्ञापन


- भीमताल विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना भी कैड़ा को मंत्री बनाने की मुख्य वजह बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें