फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: भवाली डोमिनेटर्स की टीम ने जीता पहला मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। डीएसए मैदान में मंगलवार को स्व. एनके आर्या स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे संस्करण का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्या और विशिष्ट अतिथि एसडीएम नवाजिश खलिक ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले दिन दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में देवभूमि और भवाली डोमिनेटर्स की टीमें आमने-सामने थीं। देवभूमि ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 85 रन बनाए जिसे भवाली की टीम ने चार विकेट से आसानी से हासिल कर लिया और टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की।
दूसरा मुकाबला नैनी थंडर्स और बिष्ट इलेवन के बीच खेला गया। नैनी थंडर्स ने निर्धारित 15 ओवरों में 128 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा था लेकिन दूसरी पारी के दौरान अचानक हुई बारिश के कारण मैच को रद्द करना पड़ा। निर्णायक मो. अब्बास, वंश, मुकेश और सैय्यद रिहान रहे। आयोजक मोहित आर्य ने बताया कि विजेता टीम को एक लाख 25 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी दी जाएगी। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, मोहित लाल साह, शुभम कुमार, सभासद मनोज साह जगाती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें