फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंडारी के इस्तीफे से भाजपा, कांग्रेस दोनों में भूचाल

Sat, 11 Jun 2016 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो भीमताल (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। भाजपा विधायक दान सिंह भंडारी के अचानक इस्तीफे से भाजपा और कांग्रेस दोनों राजनीतिक दलों में भूचाल आ गया है। इससे जहां एक ओर उनके समर्थक सन्न हैं, वहीं विपक्षी भी अपने भविष्य को लेकर चिंतित हो उठे हैं। विशेषकर कांग्रेस के 10 से अधिक टिकटार्थी, जिन्होंने गांवाें में जाकर जनसंपर्क शुरू कर दिया था।
विज्ञापन


भंडारी का अधिक पुराना राजनीतिक इतिहास नहीं है। उनकी पृष्ठभूमि भी मजबूत नहीं थी। जिस कारण करीब 15 वर्ष पहले तक वह मंडी समिति में क्लर्क थे लेकिन समाजसेवा के जज्बे और किसानों को शोषण से मुक्ति दिलाने के लिए उन्होंने रामगढ़ में पर्वतीय किसान उत्थान मंच बनाया। इस बैनर तले उन्होंने काफी संघर्ष किया और रामगढ़ के ब्लॉक प्रमुख चुन लिए गए।

इसी बीच महत्वाकांक्षा ने जोर पकड़ा तो उन्होंने विधायक बनने का सपना देखकर भाजपा की सदस्यता ले ली। पार्टी से विधायक का टिकट भी हासिल कर लिया। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत समेत व्यक्तिगत पकड़ से उन्होंने जीत हासिल की। शुक्रवार रात अचानक उनके इस्तीफे की सूचना मिलते ही भाजपा नेताओं के पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेताओं की भी नींद छिन गई। उन्हें सहसा इस घटना पर विश्वास नहीं हुआ। वह सूचना की पुष्टि करने के लिए एक-दूसरे को फोन करने लगे। इस बीच विधायक भंडारी समेत खास लोगाें के फोन स्विच ऑफ हो गए। इस बीच कई कांग्रेसी नेताओं के राजनीतिक समीकरण भी गड़बड़ा गए।

ऐसा इसलिए माना जा रहा है कि इस्तीफा देने के बाद भंडारी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। सूत्र बताते हैं कि इसके लिए उनकी कांग्रेस आलाकमान से बात हो चुकी है और कांग्रेस आलाकमान ने आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें भीमताल सीट से टिकट देने का भी भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें