फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्बेट लैंडस्केप में हिरन पर झोंका फायर

Sat, 11 Jun 2016 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर।
विज्ञापन
जंगल में फायरिंग के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर। कार्बेट लैंडस्केप में हिरन के झुंड पर फायर झोंककर भाग रहे पांच लोगों को वनकर्मियों ने घेरकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पकड़े गए लोगों के कब्जे  से वनकर्मियों ने एयरगन बरामद किया है। वन विभाग ने पंजाब के युवकों की गाड़ी भी जब्त कर ली है।  कार्बेट लैंडस्केप के रामनगर डिवीजन की अपर कोसी टेड़ा गांव के पास ग्रासलैंड में शुक्रवार देर शाम कुछ युवक ग्रे रंग की गाड़ी में थे।
विज्ञापन


उन्होंने सड़क से गुजर रहे हिरन के झुंड पर फायर झोंक दिया। हालांकि फायर मिस हो गया। तभी पीछे से आ रहे स्थानीय युवकों ने इसकी सूचना कोसी बैराज के पास बनी वन चौकी पर दी, लेकिन इस सूचना को गेट कीपर ने गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद उन युवकों ने अमर उजाला को इसकी जानकारी दी।

अमर उजाला ने तत्काल इसकी सूचना डीएफओ को दी। इसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया। वन कर्मियों ने चारों ओर से घेराबंदी शुरू कर दी।  डीएफओ कहकशां नसीम ने घटना से रामनगर पुलिस को अवगत कराया। वन विभाग के कर्मचारियों और पुलिस की घेरेबंदी के बाद पंजाब के पांचों युवकों को एयरगन के साथ पकड़ लिया गया। वन विभाग ने उनकी गाड़ी जब्त कर ली।  डीएफओ का कहना है कि ग्रासलैंड में कर्मचारियों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें